हज़ारों की नौकरी छोड़ बना डिलीवरी ब्वॉय,चाय बेचकर कमाता है 1 लाख

अब आप एक कप चाय भी ऑर्डर कर सकते हैं, वह भी महज पांच रुपए में। इस स्टार्टअप को शुरू किया है एक युवा रघुवीर सिंह चौधरी ने। जो कुछ समय पहले तक एक ई-कॉमर्स कंपनी में डिलिवरी बॉय के तौर पर काम करते थे। अब उन्होंने खुद एक स्टार्टअप शुरू कर दिखाया। tea man delivery boy

tea man delivery boy

कभी कंधे पर सामान लेकर घर-घर बेचनेवाले रघुवीर की एक मल्टीनेशनल कंपनी अमेजन में डिलवरी ब्वाय की नौ हजार की नौकरी क्या लगी, रघुनाथ ने उसी कंपनी की तर्ज पर बिना पूंजी का स्टार्टअप शुरू किया और धीरे-धीरे एक लाख रुपए महीने कमाने लगे। आजकल लोगों के बीच रघुनाथ की चाय की खूब धूम है।

बेहद गरीब परिवार में जन्मे 24 साल के रघुवीर महज नौ हजार रुपए की तनख्वाह पर अमेजन कंपनी में डिलीवरी ब्वाय का काम करते थे। एक दिन दौड़ते-दौड़ते थक कर चाय पी रहे थे, तभी उन्‍हें लगा कि जब किसी भी समान को पहुंचाने के लिए कंपनी कमिटमेंट और निर्धारित समय में डिलीवरी की सुविधा दे रही है तो फिर चाय के मामले में ऐसा क्यों नहीं कर सकते हैं। यह आइडिया काम आया और रघुवीर ने एक छोटे से कमरे में दो फोन, एक किचन और तीन लड़कों के साथ बिना पूंजी का स्टार्टअप शुरू किया।

tea-man-delivery-boy

पहले रघुवीर आस-पास के इलाकों में साइकिल से चाय बेचते थे। अब बाइक खरीद ली है। इलाके के करीब सौ-डेढ़ सौ दुकानों और शो रूम से ऑर्डर दिन भर आते रहते हैं और वो चाय की डिलीवरी करते हैं। रघुवीर ने जयपुर के दो इलाकों में अपना किचन खोल रखा है। एक दिन में एक सेंटर पर 500 से लेकर 700 तक की चाय के ऑर्डर दुकानों, शोरूम और घरों से आ जाते हैं। महज एक माह में ही रघुवीर की चाय का स्वाद लोगों की जुबां पर बोल रहा है। यही कारण है कि शहरभर के लोग रघुवीर को वॉट्सएप के जरिए खूब चाय का ऑर्डर कर रहे हैं। जल्दी ही वो बेवसाइट के जरिए पूरे जयपुर में सेंट्रलाइज ऑर्डर भी शुरू करेंगें। रघुवीर कहते हैं कि अगले पांच महीने में पूरे शहर में चाय की होम डिलिवरी करने की तैयारी है। पिज्जा डिलिवरी बॉय की तरह यहां भी डिलिवरी 5 से 6 लड़के चाय डिलीवर करते हैं।

रघुवीर का कहना है कि लोग सड़क किनारे धूल-मिट्टी में या फिर नाले के किनारे बनी चाय को पीना पसंद नही करते हैं। चाय को खासतौर से मिनरल वॉटर से बनाया जाता है। अगर कोई पेड़ों के किनारे दोस्तों के साथ चाय पीना चाहता है तो वहां भी चाय भेजी जाती है। tea man delivery boy

भविष्य की योजना

दो साल पहले तक एक दिन में दस-दस किमी. तक पैदल सामान बेचने तक की नौकरी करने वाले रघुनाथ का सपना है कि पूरे जयपुर में उसके किचन से चाय की स्पलाई हो। रघुनाथ का कहना है कि लोग आकर हमारा किचन भी देख जाते हैं और उनका फीडबैक भी वह लेते रहते हैं। इसके लिए टाइमिंग जरूरी है क्योंकि दुकानों पर ग्राहक के लिए भी चाय मंगाते हैं। tea man delivery boy

नकीब न्यूज़ रेडियो सुनने कि लिए क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *