अफगानिस्तान में हवाई हमलों में 11 तालिबानी आतंकी ढेर

काबुल। अफगानिस्तान में सेना के विशेष समूह की ओर से चलाए गए अभियानों और हवाई हमलों में कम से कम 11 तालिबानी आतंकवादी मारे गए। खामा समाचार एजेंसी ने सैन्य अधिकारियों के हवाले से सोमवार देर रात यह जानकारी दी।

कंधार प्रांत के घोरक जिले में हवाई हमले में तालिबान का एक आतंकवादी मारा गया जबकि दक्षिणी अफगानिस्तान के हेलमुंड प्रांत में चार आतंकवादी मारे गए जबकि ऊरुजगन प्रांत में चलाए गए एक अलग अभियान में 6 तालिबानी आतंकवादी मारे गए।

अफगान सेना की ओर से यह हमले काबुल में रक्षा मंत्रालय के एक सुविधा केंद्र पर हुए भीषण आतंकवादी हमले के करीब दो सप्ताह बाद किए गए हैं।
रक्षा मंत्रालय के केंद्र पर हुए आतंकवादी हमले में 12 लोगों की मौत हुई थी और 100 से अधिक घायल हुए थे। अफगानिस्तान में कई दशकों से सेना और तालिबान तथा अलकायदा गुट के आतंकवादियों के बीच संघर्ष चल रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *