बीस फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है तापसी पन्नू की अस्सी

तापसी पन्नू की फिल्म ‘अस्सी’ 20 फरवरी को रिलीज हो रही है। यह फिल्म तापसी पन्नू और निर्देशक अनुभव सिन्हा के बीच 2018 में ‘मुल्क’ और 2020 में ‘थप्पड़’ के बाद तीसरा कोलैबोरेशन है।

बीस फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है तापसी पन्नू की अस्सी

बुधवार को अपने इंस्टाग्राम पर तापसी पन्नू अस्सी का ट्रेलर जारी करते हुए इसे कवि उदय प्रकाश की एक सुन्दर कविता के साथ जोड़ा है। एक्ट्रेस ने अपने पोस्ट के कैप्शन में लिखा है, आदमी मरने के बाद, कुछ नहीं सोचता… आदमी मरने के बाद कुछ नहीं बोलता… कुछ नहीं सोचने और कुछ नहीं बोलने पर आदमी मर जाता है।’

इस फिल्म का ट्रेलर 4 फरवरी को रिलीज हो चुका है। ट्रेलर की शुरुआत एक दमदार दृश्य से होती है, जिसमें तापसी पन्नू को एक वकील के तौर पर दिखाया गया है। तापसी न्याय की तलाश में हार मानने से इनकार कर देती है और पूरे देश में रेप की घटनाओं का जायज़ा लेती हुई दिखती हैं। फिल्म में कानी कुसरुति का किरदार केस की जान है।

कहानी के मुताबिक़, कानी कुसरुति और मोहम्मद जीशान अय्यूब एक कपल का रोल निभा रहे हैं। उनकी शादीशुदा जिंदगी तब उलट-पुलट हो जाती है जब कुछ शख्स कार में कानी कुसरुति के किरदार का रेप करते हैं और उसे पटरियों के किनारे फेंक देते हैं।

फिल्म ‘अस्सी’ में तापसी के अलावा कानी कुसरुति, रेवती, मनोज पाहवा, कुमुद मिश्रा और मोहम्मद जीशान अय्यूब हैं। साथ ही नसीरुद्दीन शाह, सुप्रिया पाठक और सीमा पाहवा स्पेशल अपीयरेंस में हैं। गुलशन कुमार और टी-सीरीज द्वारा प्रस्तुत, भूषण कुमार, कृष्ण कुमार और अनुभव सिन्हा द्वारा निर्मित यह फिल्म 20 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *