सीरियाई सेना ने नष्ट किये इजरायली मिसाइल

दमिश्क, 09 जून : सीरियाई सेना ने कहा है कि उसने इजरायल की ओर से दागी गयी कुछ मिसाइलों को मार गिराया है।

सीरियाई सेना ने नष्ट किये इजरायली मिसाइल

सीरिया की सरकारी समाचार एजेंसी सना ने यह जानकारी दी है। सना ने बताया कि वायु रक्षा प्रणाली ने लेबनान के हवाई क्षेत्र की दिशा से किये गये एक इजरायली मिसाइल हमले का जवाब दिया है। सीरिया की राजधानी दमिश्क में धमाकों की आवाज सुनी गयी।

सना ने रक्षा मंत्रालय के एक बयान के हवाले से कहा, “हमारी वायु रक्षा प्रणालियों ने हमलावर की मिसाइलों को खदेड़ दिया और उनमें से कुछ को मार गिराया।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *