आईएसआई के जासूसी नेटवर्क का पर्दाफाश, हवाला के जरिए होती थी पैसों की सप्लाई

isi sleeperनई दिल्ली, आईएसआई के जासूसी नेटवर्क का पर्दाफाश, हवाला के जरिए होती थी पैसों की सप्लाई. यूपी और महाराष्ट्र में पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई की खौफनाक साजिश का पर्दाफाश हुआ है. यूपी एटीएस ने फैजाबाद और मुंबई से दो पाकिस्तानी जासूसों को गिरफ्तार किया है. उनसे पूछताछ में पता चला है कि पाकिस्तान से हवाला के जरिए पैसों की सप्लाई की जाती थी. दोनों जासूस भारत में पाकिस्तान उच्चायोग के एक अधिकारी से संपर्क में थे.
यूपी एटीएस और सेना की खुफिया इकाई ने संयुक्त कार्रवाई में यूपी के फैजाबाद से आफताब अली को दबोच लिया. इस जासूस ने पाकिस्तान में जाकर आईएसआई से ट्रेनिंग ली थी. उसके पास से संदिग्ध कागजात जब्त, कैंट एरिया का नक्शा, आतंकी लिटरेचर और कई चिट्ठियां भी बरामद हुई हैं. इसके साथ ही इसके मुंबई से आफताब अली का फाइनेंसर भी धरा गया.
महाराष्ट्र और यूपी एटीएस की टीम ने एक संयुक्त ऑपरेशन में मुंबई से अल्ताफ कुरैशी को गिरफ्तार किया. उसके पास से 70 लाख रुपये भी बरामद किए गए हैं. वह ISI के कहने पर फैजाबाद से पकड़े गए एजेंट आफताब के खाते में पैसा जमा करता था. दोनों जासूस पाक उच्यायोग के एक अधिकारी के संपर्क में थे. आफताब अली कई बार पाकिस्तान है.
आफताब अली के परिवारवालों ने अपने सफाई में कहा कि पाकिस्तान में उसकी नानी रहती है, इसलिए वह वहां जाया करता था. यूपी एटीएस के आईजी असीम अरुण ने बताया कि आफताब अली ने पाकिस्तान जाकर आईएसआई से जासूसी का ट्रेनिंग लिया है. यूपी एटीएस के पास आफताब के खिलाफ पुख्ता सबूत हैं. उसके मोबाइल में कैंट एरिया का नक्शा मौजूद है.
बताते चलें कि यूपी के फैजाबाद में ISI एजेंट आफताब अली की गिरफ्तारी के बाद से ही इस नेटवर्क में काम करने वालों पर एटीएस की नजर थी. इसी दौरान यूपी एटीएस की टीम ने मुंबई में महाराष्ट्र एटीएस की टीम के साथ मिलकर रूम नम्बर 201, युसूफ मंजिल, डॉ आनंद राव मेन रोड, मुंबई पर छापा मारा और वहां से अल्ताफ कुरैशी को गिरफ्तार कर लिया.
आरोपी अल्ताफ कुरैशी पुत्र हनीफ मूल रूप से दोरजी, राजकोट, गुजरात का रहने वाला है. एटीएस के मुताबिक अल्ताफ हवाला का अवैध कारोबार करता है. वह आईएसआई के कहने पर फैजाबाद से पकड़े गए एजेंट आफताब के खाते में पैसा जमा करता था. अल्ताफ के पास से लगभग 70 लाख रुपये भी बरामद किए गए हैं. दोनों जासूसों से पूछताछ की जा रही है.

 

 

http://www.naqeebnews.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *