तिहाड़ जेल में एक क़ैदी की संदिग्ध मौत

नयी दिल्ली 04 अगस्त : दिल्ली की तिहाड़ जेल में एक क़ैदी अंकित गुर्जर की संदिग्ध हालत में बुधवार को मौत हो गई।पश्चिमी दिल्ली जिले के एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने आज यहां बताया कि पुलिस को सुबह 0915 बजे अंकित की मौत के बारे में फोन पर सूचना दी गई। मौके पर पहुँची पुलिस को जेल नम्बर तीन की जेल डिस्पेन्सरी में अंकित का शव मिला। उस पर हत्या, रंगदारी, हत्या का प्रयास, अपहरण समेत कई मामले दर्ज थे। वह उत्तर प्रदेश के बागपत का रहने वाला है।

तिहाड़ जेल में एक क़ैदी की संदिग्ध मौत

उन्होंने कहा कि उसके साथ जेल में रहने वाले दो अन्य साथी गुरप्रीत और गुरजीत भी घायल मिला जिसे इलाज के लिए दीन दयाल उपाध्याय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम और जाँच रिपोर्ट के बाद कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस को आशंका है कि क़ैदियों के बीच झगड़े में अंकित की मौत हो गई। दिल्ली के दक्षिणपुरी के रहने वाले गुरप्रीत और गुरजीत सगे भाई है। दोनों हत्या समेत अन्य आपराधिक मामले में जेल में बंद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *