बेटी रेने की सालगिरह पर बोलीं सुष्मिता सेन- तुम मेरा पहला प्यार हो

सुष्मिता सेन की बेटी रेने सेन आज अपना 24वां जन्मदिन मना रही हैं। इस ख़ास दिन को सेलिब्रेट करते हुए एक्ट्रेस ने बेटी की तस्वीरें शेयर करने के साथ अपने दिल की बात भी कह डाली है।

बेटी रेने की सालगिरह पर बोलीं सुष्मिता सेन- तुम मेरा पहला प्यार हो

कैप्शन में सुष्मिता ने लिखा- ‘जन्मदिन मुबारक हो मेरा पहला प्यार। आज मेरी बेटी की उम्र उतनी ही हो गई है, जितनी कभी मेरी उम्र थी। जब वह मेरी जिंदगी में आई थी। मैं बड़े ही प्यार और गर्व के साथ तुम्हें एक शानदार इंसान की तरह बढ़ता हुआ देख रही हूं। मैं अभी भी यह कहती हूं…तुम मेरी किस्मत हो।’

अपनी पोस्ट में सुष्मिता ने आगे लिखा- ‘रेने, हम सभी आपसे बहुत प्यार करते हैं। आपकी खुशी हमेशा बनी रहे। अलीशा और मां की तरफ से बहुत सारा प्यार।’

अपनी माँ की इस पोस्ट पर जवाब देते हुए रेने ने लिखा- ‘मां आप मेरी किस्मत हो। हम सभी को मेरा 24वां साल मुबारक।’ रेने ने भी अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर सुष्मिता के लिए बेहद जज़्बाती पोस्ट लिखी है।

बताते चलें की जब सुष्मिता 24 बरस की थीं, तब उन्होंने रेने को गोद लिया था। सुष्मिता ने साल 2000 में रेने को और फिर साल 2010 में दूसरी बेटी अलीशा को गोद लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *