सुष्मिता सेन ने रोहमन शॉल को बताया अपने बच्चों का पिता

सुष्मिता सेन ने अपनी बेटी अलीशा के स्पोर्ट् डे इवेंट के दौरान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है


बॉलीवुड अभिनेत्री सुष्मिता सेन और उनसे 15 साल छोटे मॉडल रोहमन शॉल की नजदीकियां इन दिनों चर्चा में है। सुष्मिता अक्सर सोशल मीडिया पर रोहमन संग वर्कआउट के वीडियो पोस्ट करती रहती है। इन वीडियो में रोहमन और सुष्मिता के बीच की खास बॉडिंग को देखा जा सकता है।

सुष्मिता ने रोहमन के बर्थडे पर कुछ तस्वीरें और विडियो पोस्ट कर अपने प्यार का इजहार भी किया था। सुष्मिता ने लिखा था हैपी बर्थडे माय रूह। दुनिया की सारी खुशियां तुम्हारी बाहों में और तुम दोनों हाथों से इसे अपने आगोश में भर लो। दो जिस्म एक जान… बहुत ही खूबसूरत साल होने वाला है। I love you!!! स्वस्थ रहो और खुश रहो।

रोहमन भी अपनी गर्लफ्रेंड की दोनों बेटियों अलीशा और रिनी के साथ काफी घुल मिल गए है। वे अक्सर दोनों के साथ वक्त बिताते देखे जाते हैं। इससे ये उम्मीदें जताई जा रही हैं कि सुष्मिता जल्द ही रोहमन के साथ साफ फेरे ले सकती है। और अब सुष्मिता ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट किया है। यह वीडियो उनकी बेटी अलीशा के स्पोर्ट् डे इवेंट के दौरान का है।

इस वीडियो में रोहमन शॉल के अलावा बाकी बच्चों के पिता भी नजर आ रहे है, जोकि एक रेस में हिस्सा लेते हुए दिखाई दे रहे है। इस कॉप्टीशन में रोहमन ने सभी को पीछे छोड़ दिया। रोहमन की जीत को देखने के बाद सुष्मिता खुशी से रोहमन को अलीशा के पिता का दर्जा दे डाला।

 

रोहमन को अपने बच्चो के पिता का दर्जा देने के बाद साफ है कि जल्द ही दोनों शादी के बंधन में बंध सकते है। सुष्मिता सेन और रोहमन शॉल पिछले कुछ समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। सुष्मिता ने दिवाली पर भी रोहमन और अपनी दोनों बेटियों संग फोटो शेयर की थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *