विदेश मंत्री सुषमा स्वराज की किडनी फेल, अस्पताल में भर्ती

नई दिल्ली। विदेश मंत्री सुषमा स्वराज की किडनी फेल हो गई है। सुषमा स्वराज ने खुद ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी है। सुषमा स्वराज ने बुधवार सुबह ट्वीट किया कि मेरी किडनी फेल हो गई है। फिलहला, सुषमा का एम्स में ईलाज जारी है। माना जा रहा है कि अगले कुछ दिन तक वह अस्पताल में ही रहेंगी। एम्स के सूत्रों ने कहा, उनकी हालत स्थिर है। sushma swaraj

Sushma Swaraj

डायबिटीज की पुरानी बीमारी के कारण उनकी किडनी में दिक्कतें आ रही हैं। उनका डायलिसिस किया जा रहा है।  विदेश मंत्री को सात नवंबर को एम्स में भर्ती कराया गया और वहां डॉक्टरों की एक टीम उनका ख्याल रख रही है। कार्डियो थोरैकिक सेन्टर के प्रमुख बलराम एरान की निगरानी में सुषमा को अस्पताल के कार्डियो न्यूरो सेंटर में भर्ती कराया गया है।

सुषमा पिछले 20 सालों से मधुमेह से पीडि़त हैं। बीजेपी की 64 वर्षीय नेता को अप्रैल में भी एम्स में भर्ती किया गया था, तब उन्हें न्यूमोनिया और अन्य दिक्कतें थीं।

www.naqeebnews.com

# sushma swaraj

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *