चीन-सिक्कम सीमा विवाद: सुषमा-राजनाथ देंगे विपक्षी दलों को जानकारी

गृहमंत्री राजनाथ सिंह और विदेश मंत्री सुषमा स्वराज शुक्रवार को विपक्षी दलों के नेताओं को चीन के साथ जारी गतिरोध और जम्मू-कश्मीर की स्थिति के बारे में जानकारी देंगे।

आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि इस बारे में बैठक के लिए प्रमुख विपक्षी दलों के नेताओं को आमंत्रित किया गया है, जहां दोनों मंत्री चीन-भारत सीमा पर वर्तमान स्थिति और जम्मू-कश्मीर के बारे में जानकारी देंगे। विपक्षी नेताओं को सरकार के कदम से भी अवगत कराया जाएगा।

 

सोमवार से शुरू हो रहे संसद के मानसून सत्र से पहले सरकार विपक्षी दलों के साथ चीन और जम्मू-कश्मीर मुद्दे पर आमसहमति बनाना चाहती है। ताजा गतिरोध के संबंध में भारत ने चिंता व्यक्त की है कि सिक्किम क्षेत्र में डोकलाम में चीन यथास्थिति को बदलने का प्रयास कर रहा है। डोकलाम में भारतीय सैनिकों ने चीनी सैनिकों को सड़क निमार्ण करने से रोका था।

इस क्षेत्र का भारतीय नाम डोकलॉ है और इस क्षेत्र पर चीन अपना दावा कर रहा है। वहीं, जम्मू-कश्मीर में सोमवार को अनंतनाग जिले में अमरनाथ यात्रा पर जा रहे तीर्थयात्रियों पर आतंकी हमले में सात श्रद्धालू मारे गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *