सुशांत सिंह राजपूत की मौत: रिया चक्रवर्ती के खिलाफ़ मुकदमा दर्ज

एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में अब उनकी कथित गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती पर मुकदमा दायर किया गया है।पत्रिका पर छपी खबर के अनुसार, सुशांत को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में सदर थाने के पताही निवासी कुंदन कुमार ने शनिवार को सीजेएम कोर्ट में रिया चक्रवर्ती पर याचिका दर्ज की है।

कोर्ट ने इस पर सुनवाई के लिए 24 जून की तारीख तय की है। यह मामला 420 और 306 धारा के तहत दर्ज किया गया है।

मुकदमा दर्ज कराने वाले कुंदन ने आरोप लगाया है कि एक्ट्रेस रिया ने साजिश के तहत सुशांत को अपने प्यार में फंसाया। इसके बाद रिया चक्रवर्ती ने सुशांत का सहारा लेकर कई तरह के लाभ लिए। इस रिश्ते को सुशांत वास्तविक रिश्ता मान चुके थे।

जबकि रिया पूरी तरह से उनका इस्तेमाल कर रही थी। कुंदन कुमार का आरोप है कि सुशांत ने रिया से शादी का फैसला कर लिया था, जिसके लिए उन्होंने अपने घरवालों से भी बात कर ली थी।

लेकिन इस बीच रिया ने उनसे रिश्ता खत्म कर लिया। जिसके बाद वह डिप्रेशन में चले गए और आत्महत्या जैसा कदम उठाने के लिए मजबूर हुए।

 

आपको बता दें कि इससे पहले सुशांत सिंह राजपूत की मौत मामले में मुजफ्फरपुर में सलमान खान और करण जौहर सहित आठ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

वहीं बात करें रिया की तो उन्होंने पूछताछ में पुलिस को बयान दिया था कि दोनों जल्द ही एक घर लेने वाले थे और साल 2020 के आखिरी तक दोनों शादी के बंधन में भी बंधने वाले थे।

रिया ने पुलिस को बताया कि सितंबर 2019 में दिल बेचारा फिल्म पूरी करने के बाद से सुशांत को डिप्रेशन होने के संकेत मिलने लगे थे। जिसके बाद वो उन्हें डॉक्टर के पास लेकर गईं।

 

रिया के मुताबिक, जब तक वह सुशांत के पास रहीं, उन्होंने उनकी का देखभाल की लेकिन कुछ वक्त के बाद सुशांत ने उनसे अकेले रहने की बात कही थी। जिसके बाद रिया ने उनका घर छोड़ दिया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *