सुशांत सिंह क्यों ढूंढ़ रहे हैं एक अच्छी लड़की

 

मुंबई। अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत का कहना है कि वह एक अच्छी लड़की मिल जाने के बाद शादी कर लेंगे। ऐसी खबरें हैं कि प्रेमिका अंकिता लोखंडे के साथ अलगाव के बाद सुशांत इस साल शादी कर सकते हैं।

phpThumb_generated_thumbnail

सुशांत ने शादी की योजनाओं के बारे में पूछे जाने पर कहा, “पहले मुझे लड़की को ढूंढ़ लेने दीजिए। उसके बाद ही मैं शादी करूंगा।”सुशांत के इस जवाब से ऐसा जान पड़ता है कि जैसे उनकी एक्स गर्लफ्रैंड अंकिता लोखंडे एक अच्छी लड़की नहीं थीं। यह सवाल इसलिए उठाया जा रहा, क्योंकि यदि वे जवाब में यह कहते कि पहले कोई लड़की तो मिल जाए, फिर शादी भी कर लेंगे, लेकिन उन्होंने एक अच्छी लड़की कहकर अंकिता की अच्छाई पर सवालिया निशान लगा दिया है।  खबर है कि सुशांत फिल्म ‘राब्ता’ में अपनी सहकलाकार कृति सैनन को डेट कर रहे हैं। हालांकि, कृति ने इन अफवाहों को नकार दिया है। कृति के बयान पर सुशांत ने कहा, “वह हमेशा सच बोलती हैं और जो भी उन्होंने कहा है, वह सच है।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *