याहू सर्च इंजन में तीन साल से अव्वल रहे पीएम मोदी का स्थान लिया सुशांत सिंह राजपूत ने

सर्च इंजन याहू ने भारत में सबसे ज्यादा सर्च किए गए लोगों की वर्ष 2020 की अपनी सूची जारी की है। इस सूची के अनुसार इस साल सबसे ज़्यादा सर्च किये जाने वाले व्यक्ति का दर्जा दिवंगत बॉलीवुड स्टार सुशांत सिंह को मिला है जबकि महिला सेलिब्रिटी में उनकी प्रेमिका अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती ने पहला स्थान पाया है। इस साल जून में अपने आवास पर मृत पाए गए सुशांत सिंह राजपूत के बाद भारत में सबसे ज्यादा सर्च किए गए शीर्ष 10 स्थानों में राजनीतिक हस्तियों की बड़ी उपस्थिति देखने को मिली है।

पिछले तीन सालों यानी 2017 से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लगातार इस सूची में पहला स्थान बनाने वाली हस्ती रहे हैं। इस साल पीएम मोदी को याहू सर्च इंजन ने दूसरा स्थान दिया है। तीसरे स्थान पर रिया चक्रवर्ती हैं। इसके बाद सर्च की जाने वाली हस्तियां राहुल गांधी, अमित शाह, उद्धव ठाकरे, अरविंद केजरीवाल, ममता बनर्जी, अमिताभ बच्चन और कंगना रनौत हैं।

सुशांत सिंह राजपूत ‘मोस्ट सर्च मेल सेलेब्रिटी’ श्रेणी में सबसे ऊपर हैं, इसके बाद अमिताभ बच्चन, अक्षय कुमार, सलमान खान, इरफान खान और ऋषि कपूर के नाम आते हैं। ‘मोस्ट सर्च फीमेल सेलिब्रिटी’ की बात करें तो रिया इस साल की सूची में नंबर वन पोजीशन रिया चक्रवर्ती को मिली है। साल 2020 के ‘टॉप न्यूजमेकर्स’ में पीएम मोदी पहले नंबर पर रहे, सुशांत और रिया दूसरा स्थान पाया है जबकि जबकि राहुल गांधी तीसरे स्थान पर रहे।

अभिनेता सोनू सूद ने विशेष स्थान पाते हुए ‘हीरो ऑफ द ईयर’ का खिताब अपने नाम किया है। कोरोना महामारी के दौरान प्रवासियों को घर पहुंचाने में मदद करने के उनके प्रयासों भरपूर सराहना की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *