न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे से सुरेश रैना बाहर

नई दिल्ली। भारतीय वनडे टीम में वापसी कर रहे सुरेश रैना न्यूजीलैंड के खिलाफ रविवार को धर्मशाला में होने वाले सीरीज का पहला वनडे मैच नहीं खेलेंगे। दरसल रैना अभी तक वायरल बुखार से पूरी तरह उबर नहीं पाए हैं, जिसकी वजह से वो टीम के साथ धर्मशाला नहीं गए हैं। suresh rainasuresh-raina-india

वायरल बुखार से पीड़ित थे रैना

भारतीय क्रिकेट बोर्ड के सचिव अजय शिर्के ने कहा, ‘बीसीसीआई की मेडिकल टीम के मुताबिक सुरेश रैना अभी भी वायरल बुखार से उबर रहे हैं, जिसकी वजह से उन्हें न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाले पहले वनडे मैच के लिए टीम में शामिल नहीं किया गया है। उनकी जगह किसी खिलाड़ी को शामिल नहीं किया जायेगा।’

रैना ने भारत के लिए अपना पिछला वनडे मैच एक साल पहले दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मुंबई में खेला था। उसके बाद उन्हें ऑस्ट्रेलिया, जिम्बाब्वे में हुई वनडे सीरीज और फ्लोरिडा में हुए टी20 मैचों के लिए टीम इंडिया में शामिल नहीं किया गया था।

रणजी ट्रॉफी में उत्तर प्रदेश की कप्तानी कर रहे रैना बुखार की वजह से पिछले हफ्ते मध्य प्रदेश के खिलाफ बल्लेबाजी करने मैदान में नहीं उतर पाए थे।

भारत बनाम न्यूजीलैंड सीरीज:

पहला वनडे: धर्मशाला (16 अक्टूबर)
दूसरा वनडे: दिल्ली (20 अक्टूबर)
तीसरा वनडे: मोहाली (23 अक्टूबर)
चौथा वनडे: रांची (26 अक्टूबर)
पांचवा वनडे: विशाखापत्तनम (29 अक्टूबर)

 # suresh raina

www.naqeebnews.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *