सुप्रीम कोर्ट ने विजय माल्या को सुनाई सजा

सुप्रीम कोर्ट ने व्यवसायी विजय माल्या को सजा सुनते हुए 4 महीने की जेल के साथ 2000 रुपये का जुर्माना लगाया है। विजय माल्या पर ये जुर्माना 2017 में अदालत की अवमानना ​​का दोषी और अदालत से जानकारी वापस लेने के लिए दोषी पाए जाने के मामले में लगाया गया है।

सुप्रीम कोर्ट ने विजय माल्या को सुनाई सजा

विजय माल्या पर बैंकों का हजारों करोड़ रुपये लेकर फरार होने का आरोप है। सुप्रीम कोर्ट ने माल्या को 9 मई 2017 को अवमानना का दोषी ठहराया था।

डिएगो डील के 40 मिलियन डॉलर अपने बच्चों के विदेशी एकाउंट में ट्रांसफर करने और सम्पत्ति का सही ब्यौरा न देने के लिए उन्हें अवमानना का दोषी करार दिया गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *