‘बाहुबली’ को हिन्दी में सुपरस्टार’ शरद केलकर ने अपनी आवाज़ दी है

bahubali-2_650x400_51493358093नई दिल्ली: ‘बाहुबली’ को हिन्दी में सुपरस्टार’ शरद केलकर ने अपनी आवाज़ दी है। तेलुगू फिल्म की हिन्दी डबिंग में ‘बाहुबली’ के चरित्र को आवाज़ देने वाले जाने-माने टीवी तथा फिल्म अभिनेता शरद केलकर का कहना है कि लोगों को यकीन ही नहीं होता कि उन्होंने ‘बाहुबली’ के किरदार की डबिंग की है. बकौल शरद, यह फिल्म सफलता के नए पैमाने गढ़ने जा रही है, और वह भविष्य में राजामौली की फिल्म में अभिनय करने को लेकर भी आश्वस्त हैं.
वर्ष 2017 की बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक ‘बाहुबली : द कन्क्लूज़न’ शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज़ के लिए तैयार है. इस शृंखला की पहली फिल्म में ‘बाहुबली’ का किरदार निभाकर प्रभास रातोंरात देशभर में छा गए थे.
हाल ही में फिल्म ‘इरादा’ में दिखाई दिए टीवी की दुनिया के नामचीन अभिनेता शरद केलकर को उनकी दमदार आवाज़ के लिए काफी सराहा जाता रहा, लेकिन उनकी ज़िन्दगी में यूटर्न उस वक्त आया, जब उन्होंने राजामौली की फिल्म ‘बाहुबली’ के लिए वॉयस टेस्ट दिया.
उन्होंने ‘बाहुबली’ का हिस्सा बनने के सफर के बारे में बताया, “मैं टीवी पर कई साल से काम कर रहा हूं… काफी लोग बोलते थे कि आपकी आवाज़ बहुत अच्छी है, डबिंग क्यों नहीं करते… एक डबिंग कंपनी है, जो बहुत सारी हॉलीवुड फिल्म की डबिंग करती हैं और उसका नाम ही ‘डबिंग’ है… मैंने वहां से डबिंग के गुर सीखे… मैं पेशेवर तरीके से डबिंग नहीं कर रहा था, लेकिन वहां से शुरुआत हुई…”
वह बताते हैं, “मैंने इस सीरीज़ की दोनों फिल्मों की डबिंग की है, लेकिन जब मैं लोगों को बताता हूं कि मैंने फिल्म में ‘बाहुबली’ को आवाज़ दी है तो वे चौंक जाते हैं… उन्हें यकीन ही नहीं होता… मैं करण जौहर को बहुत पहले से जानता हूं, लेकिन जब उन्हें पता चला कि मैंने फिल्म में डबिंग की है, तो वह भी हैरान हो गए…”

 

 

http://www.naqeebnews.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *