नरेन्द्र मोदी और सलमान को पछाड़कर सबसे ज्यादा सर्च हुईं सनी लियोनी

नई दिल्ली। बॉलीवुड ऐक्ट्रेस सनी लियोनी ने फिर यह कर दिखाया है! याहू (yahoo) इंडिया के नए सर्वे से यह खुलासा हुआ है कि पूर्व अडल्ट मूवी स्टार सनी लियोनी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और सुपरस्टार सलमान खान को पछाड़कर लगातार पांचवें साल भी भारत में सबसे ज्यादा सर्च की जानेवाली पर्सनैलिटी बन चुकी हैं। sunny leone

sunny leone

साल 2016 में सबसे ज्यादा सर्च किए जानेवाले मेल सिलेब्रिटी की बात करें तो सलमान खान टॉप पर हैं। सबसे ज्यादा सर्च किए जाने वाले दूसरे मेल सिलेब्रिटी की बात करें तो वह कोई और नहीं बल्कि फेमस कमीडियन कपिल शर्मा हैं। इनके बाद अमिताभ बच्चन, शाहरुख खान और आमिर खान जैसे स्टार्स का नाम इस लिस्ट में हैं।

खबर है कि करन सिंह ग्रोवर से शादी को लेकर बिपाशा बसु सबसे ज्यादा सर्च की जानेवाली महिला सिलेब्रिटी में दूसरे नंबर पर रही हैं, जबकि दीपिका पादुकोण तीसरे नंबर पर और कटरीना कैफ चौथे नंबर पर हैं।

रिपोर्ट के मुताबिक, हर साल याहू इंडिया वेबसाइट 12 महीने में सर्च किए गए भारतीय लोगों, इवेंट्स और स्टोरी के आधार पर यह लिस्ट जारी करती है।

www.naqeebnews.com

#sunny leone

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *