सनी देओल की फिल्म ‘बॉर्डर 2’ का टीजर लॉन्च किया जा चुका है। मुंबई में इस लॉन्च के दौरान इवेंट में फिल्म के बारे में बात करते हुए सनी देओल भावुक नज़र आए। टीजर लॉन्च के दौरान सनी देओल ने अपनी फिल्म का एक बेहद लोकप्रिय डायलॉग ‘आवाज कहां तक जानी चाहिए? लाहौर तक’ दोहराया। इस डायलॉग को बोलते वक्त उनकी आंख नम नज़र आई और उन्हें भावुक देख वहां मौजूद लोग भी शांत और भावुक हो गए।

सनी देओल की वॉर ड्रामा फिल्म के सीक्वल का टीज़र 16 दिसंबर को जारी किया गया है। ये फिल्म 23 जनवरी को यानी कि 26 जनवरी से तीन दिन पहले रिलीज हो रही है। बॉर्डर 2 का टीजर सामने आते ही दर्शकों की उत्सुकता का पैमाना भी बढ़ा हुआ नज़र आ रहा है। मेकर्स ने टीज़र लॉन्च इवेंट के दौरान फिल्म की लीड स्टारकास्ट सनी देओल, वरुण धवन, अहान शेट्टी और कई कलाकारों की झलक फैंस को दिखाई।
बॉर्डर 2 के हाल ही में सामने आए टीजर ने लोगों का दिल जीत लिया है। टीजर में वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी को जबरदस्त युद्ध के सीन में अपने खास अवतार में नजर आ रहे हैं। सनी देओल एक बार फिर बॉर्डर के पहले पार्ट वाला आइकॉनिक अंदाज दोहराते नजर आते हैं, जहां वह कंधे पर भारी गन उठाए नजर आ रहे हैं।
सामने आई फोटोज और वीडियो में वरुण धवन, सनी देओल और अहान शेट्टी राइफल और बंदूक पकड़े कैमरे के सामने पोज देते नजर आए। इस इवेंट के कई वीडियो और फोटोज इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। तेजी से वायरल होने वाले लम्हे की बात करें तो वरुण धवन के लुक ने बाज़ी मरी है। इस लुक के साथ उनकी मूंछों ने सबसे ज्यादा ध्यान खींचा। उन्होंने नीली शर्ट के साथ ग्रे पैंट और नेवी ब्लू ब्लेजर पहना हुआ था। फैंस उनके इस लुक को काफी पसंद कर रहे हैं और सोशल मीडिया पर उनके इस लुक पर अपनी अपनी राय जाहिर कर रहे हैं।
1997 की क्लासिक फिल्म बॉर्डर की सीक्वल, बॉर्डर 2, मुख्य रूप से भारत और पाकिस्तान के बीच के 1971 के युद्ध पर आधारित है। इस फिल्म का टीजर 16 दिसंबर को रिलीज किया गया। जिसमें सच्ची कहानियां और भारतीय सैनिकों की बहादुरी देखने को मिलेगी।
जेपी दत्ता के निर्देशन में बनी इस फिल्म का बजट महज 12 करोड़ था और इस फिल्म ने उस वक्त करीब 66.70 करोड़ रुपये कमाए थे। उस वक्त सनी देओल और देशभक्ति की जुगलबंदी खूब हीर हुई थी।













