‘बॉर्डर-2’ के साथ हो रही है सनी देओल की वापसी

फ़िल्मी गलियारों में सुगबुगाहट थी कि सनी देओल की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘बॉर्डर’ का सीक्वल आ रहा है। मेकर्स के साथ खुद सनी देओल ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो के जरिए इसकी जानकारी दी है।

'बॉर्डर-2' के साथ हो रही है सनी देओल की वापसी

फिल्म मेकर्स ने एक ख़ास वीडियो शेयर करते हुए सस्पेंस के साथ जानकारी देने की कोशिश की है। वीडियो में बैकग्राउंड में सनी देओल की आवाज के साथ केवल टेक्स्ट है। इसमें फिल्म से जुड़ा कोई विजुअल नहीं है।

हालाँकि सनी देओल की ‘गदर 2’ आने के बाद से ही उनकी सुपरहिट फिल्म ‘बॉर्डर 2’ की चर्चा भी जोरों पर थी। वीडियो में सनी की आवाज़ को ये कहते सुना जा सकता है- “27 साल पहले, एक फौजी ने वादा किया था कि वह वापस आएगा। उसी वादे को पूरा करने, हिंदुस्तान की मिट्टी को अपना सलाम कहने, आ रहा है फिर से..” इसके साथ ही ‘संदेशे आते हैं… ‘ गाने के बोल गूँज उठते हैं।

1997 में रिलीज हुई ‘बॉर्डर’ के इस सीक्वल में सनी देओल मेजर कुलदीप सिंह चंदपुरी के रोल में ही दिखाई देंगे। लीड रोल के लिए आयुष्मान खुराना का नाम सामने ज़रूर आया है मगर अभी इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

अब खबर आ रही है कि इसका निर्देशन अनुराग सिंह करेंगे। 1997 में ‘बॉर्डर’ को डायरेक्ट करने वाले जे.पी.दत्ता ‘बॉर्डर-2’ को प्रोड्यूस करेंगे। को-प्रोड्यूसर की ज़िम्मेदारी उनकी बेटी निधी दत्ता, भूषण कुमार और कृष्ण कुमार संभालेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *