सुनील अरोड़ा को बनाया गया नया मुख्य चुनाव आयुक्त

सबसे वरिष्ठ चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा को ओपी रावत की जगह नया मुख्य चुनाव आयुक्त नियुक्त किया गया है। वह 2 दिसंबर को मुख्य चुनाव आयुक्त का कार्यभार रावत से संभालेंगे।


सबसे वरिष्ठ चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा अगले मुख्य चुनाव आयुक्त होंगे। सरकार के सूत्रों ने सोमवार को इस बात की जानकारी दी है। अरोड़ 2 दिसंबर को रावत की जगह पदभार संभालेंगे।

पूर्व आईएएस अधिकारी सुनील अरोड़ा को 31 अगस्त 2017 को नया चुनाव आयुक्त नियुक्त किया गया था। जुलाई 2017 में नसीम जैदी के मुख्य चुनाव आयुक्त पद से सेवानिवृत होने के बाद तीन सदस्यीय आयोग में चुनाव आयुक्त का एक पद खाली पड़ा था।

कौन हैं सुनील अरोड़ा?

• सुनील अरोड़ा साल 1980 बैच के राजस्थान कैडर के आईएएस अधिकारी है।

• उन्होंने वित्त, कपड़ा एवं योजना आयोग जैसे मंत्रालयों एवं विभागों में भी विभिन्न पदों पर सेवाएं दी हैं।

• वह साल 1999-2002 के दौरान नागरिक विमानन मंत्रालय में संयुक्त सचिव के पद पर काम कर चुके हैं।

• वे पांच साल तक इंडियन एयरलाइंस के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक (सीएमडी) भी रहे हैं, इसमें दो साल तक वह अतिरिक्त प्रभार में थे जबकि तीन साल तक उनके पास कंपनी का पूर्णकालिक प्रभार था।

• वे राजस्थान में धौलपुर, अलवर, नागौर और जोधपुर जैसे जिलों में तैनात रह चुके हैं।

• वे वर्ष 1993-1998 के दौरान मुख्यमंत्री के सचिव पद पर थे।

• वे वर्ष 2005-2008 के दौरान मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव थे।

• उन्होंने राज्य के सूचना एवं जनसंपर्क, उद्योग एवं निवेश विभागों में भी अपनी सेवाएं दी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *