यूपी के मेरठ में एक ही परिवार के पांच लोगों ने की आत्महत्या

मेरठ । पश्चिमी उत्तर प्रदेश की राजधानी माने जाने वाला मेरठ शहर आज सुबह बेहाल हो उठा। यहां के एक व्यवसायी के परिवार के पांच लोगों ने आत्महत्या कर ली। शहर के रघुकुल विहार के एक घर में पांच लोगों के शव घर में फंदे पर लटके मिले हैं। पुलिस की टीमों के साथ फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट टीम मौके पर छानबीन कर रही है। आईजी अजय आनंद भी वहां मौजूद हैं। suicide commits

suicide commits meerut

मेरठ के ट्रांसपोर्ट नगर के रघुकुल विहार की गुप्ता कालोनी के निकट रहने वाले मोटर स्पेयर पार्टस के व्यवसायी के परिवार के पांच लोगों ने आत्महत्या कर ली है। रोज की तरह जब परिवार सुबह नहीं दिखा तो आसपास के लोगों ने घंटी बजाना शुरू किया। इसके बाद भी कोई हरकत न होने पर झांक कर देखा तो अंदर कमरे में व्यवसायी विनीत अरोड़ा के पिता मोहन अरोड़ा बेड पर गिरे पड़े थे।

कारण का नहीं चला पता

इसके बाद लोगों ने पुलिस को इस मामले की सूचना दी। पुलिस ने दरवाजा तोड़ा तो व्यापारी के पिता मृत पड़े थे। अंदर जाकर देखा तो छत में लगे जाल से व्यापारी विनीत अरोड़ा, उसकी पत्नी पूजा अरोड़ा, मां कृष्णा अरोड़ा और विनीत का 13 साल का बेटा अभिषेक झूल रहे थे। इन सभी ने फांसी पर लटकने से पहले अपने हाथ की नस भी काटी थी। घर में फर्श पर चारों ओर खून फैला पड़ा है। आइजी के बाद एसएसपी जे रविन्द्र गौड़ भी मौके पर पहुंचे हैं। विनीत का पिता मोहन अरोड़ा के साथ स्पेयर पार्टस का काम है, यह लोग होलसेल डीलर भी हैं। आत्महत्या के कारणों का अभी खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस जांच में जुटी है।

# suicide commits

http://www.naqeebnews.com

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *