इंडोनेशिया में थाने पर आत्मघाती हमला

जकार्ता। इंडोनेशिया में पुलिस थाने पर आत्मघाती हमला किया गया। सोलो शहर के एक पुलिस थाने पहुंचने वाले हमलावर ने कैंटीन में जाने के लिए बहस शुरु की दी। इसके बाद वह अपनी मोटरसाइकिल से जबरदस्ती थाने के अंदर दाखिल हो गया। इस आत्मघाती हमले में एक अधिकारी घायल हो गया।

indonesia blast

राष्ट्रीय पुलिस प्रवक्ता बॉय राफली अमार के मुताबिक स्थानीय समयानुसार सुबह सात बजकर 35 मिनट पर हमलावर जावा द्वीप स्थित स्टेशन के पीछे के हिस्से में घुस गया। प्रवक्ता ने मीडिया को बताया कि शुरूआती जानकारी के मुताबिक इस हमले में पुलिस का एक सदस्य घायल हो गया और हमलावर मारा गया। गौरतलब है कि जकार्ता में जनवरी में भी एक आत्मघाती हमला हुआ था जिसमें चार नागरिक और चार हमलावर मारे गए थे। इंडोनेशिया में पिछले सात साल में हुआ यह सबसे बड़ा हमला था। इंडोनेशिया विश्व की सर्वाधिक मुस्लिम आबादी वाला देश है। पिछले 15 साल में यहां कई इस्लामी चरमपंथी हमले हुए हैं। इसमें 2002 में बाली में हुए श्रृंखलाबद्ध बम विस्फोट शामिल हैं जिसमें 202 लोग मारे गए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *