सुहानी की उपलब्धि ने भारत को वैश्विक जादूगर मंच पर दिलाई एक नई पहचान

भारत की सुहानी शाह ने इटली में आयोजित वर्ल्ड चैंपियनशिप में ऑफ मैजिक 2025 में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। मैजिशियन और मेंटलिस्ट सुहानी शाह को ‘बेस्ट मैजिक क्रिएटर’ के सम्मान से सम्मानित किया गया है। सुहानी शाह की इस जीत को मैजिक कम्युनिटी के साथ पूरे देश के लिए प्रेरणास्रोत बन गई है।

सुहानी की उपलब्धि ने भारत को वैश्विक जादूगर मंच पर दिलाई एक नई पहचान

दुनिया का सबसे बड़ाऔर प्रतिष्ठित मैजिक अवॉर्ड्स फ़ेडरेशन इंटरनेशनेल डेस सोसाइटीज़ मैजिक्स (FISM) द्वारा दिया गया। सुहानी शाह को मिलने वाली इस उपलब्धि ने भारत को वैश्विक जादू मंच पर नई ऊंचाइयों तक पहुंचा दिया है।

“जादू का ओलंपिक” के नाम से जाने जाने वाले FISM में इस वर्ष पहली बार एक नई कैटेगरी की शुरुआत की गई। इसे Best Online Magic Creator का नाम दिया गया जिसमें डिजिटल प्लेटफॉर्म पर प्रभाव डालने वाले मैजिशियन्स को सम्मानित किया गया।

सुहानी शाह ने इस कैटेगरी में जैक रोड्स, जेसन लाडान्ये और मोहम्मद इमानी जैसे दिग्गजों को पछाड़ कर यह प्रतिष्ठित अवॉर्ड अपने नाम किया है। उनकी इस ऐतिहासिक जीत पर अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा- “कर दिया दोस्तों, हम जीत गए! एक जादूगर को मिलने वाला सर्वोच्च सम्मान। शुक्रिया।”

भारत की जानी-मानी मेंटलिस्ट और मैजिशियन सुहानी शाह को इटली में आयोजित वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ मैजिक में ‘बेस्ट मैजिक क्रिएटर’ का अवॉर्ड मिला है। यह अवॉर्ड दुनियाभर के मैजिशियन के लिए सबसे बड़ा सम्मान माना जाता है। सुहानी की इस उपलब्धि ने भारत को ग्लोबल मैजिशियन मंच पर एक नई पहचान दी है।

29 जनवरी 1990 को राजस्थान के उदयपुर में जन्मी सुहानी शाह ने औपचारिक शिक्षा केवल पहली कक्षा तक ही प्राप्त की है। उनका जादू का जुनून ऐसा हावी रहा कि इस शौक़ को पूरा करने के लिए उन्होंने कम उम्र में ही स्कूल छोड़ दिया था।

सुहानी का मानना है कि अनुभवों ने उन्हें स्कूल से कहीं ज़्यादा सिखाया है। उन्होंने सिर्फ 7 साल की उम्र में जादू करना शुरू कर दिया था। सुहानी का का पहला स्टेज शो 1997 में अहमदाबाद में हुआ था। एक कॉर्पोरेट ट्रेनर के साथ ही वह एक अच्छी लाइफ कोच भी है। उन्होंने पांच किताबे भी लिखी है। इसके अलावा सुहानी देश-विदेश में 5000 से अधिक लाइव परफॉरमेंस दे चुकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *