छात्र ने की दिल दहला देने वाली हत्या, बच्चे के टुकडे़-टुकडे किए

लुधियाना : पंजाब के लुधियाना में हत्या की एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। कक्षा 8 के एक छात्र 8 साल के एक बच्चे की हत्या करने और उसके शव के टुकडे़-टुकडे़ करने का आरोप है। Student

Student

जब पुलिस को इस घटना की जानकारी मिली तो उसके भी होश उड़ गए। उस लड़के पर साथ पढ़ने वाले दीपू की हत्या का आरोप है। दीपू सोमवार से लापता था। उसके शव के टुकड़े मंगलवार रात पास के एक खाली प्लॉट में मिले।

पुलिस के अनुसार, आरोपी लड़के को स्कूल जाना पसंद नहीं था। उसने शव से दिल निकाल कर स्कूल के अंदर फेंक दिया। ताकि स्कूल बादनाम हो जाए और बंद हो जाए।

पीडि़त परिवार का कहना है कि आरोपी लड़के को जानवरों का ताजा मांस खाना पसंद है। पुलिस ने बताया कि आरोपी ने घर पर कच्चा मांस खाने की बात स्वीकार की है।

पुलिस का दावा है कि उसने फिरौती के लिए दीपू का अपहरण किया था। लेकिन पीडि़त परिवार ने फिरौती की कोई कॉल न मिलने की बात की है।

बताया जा रहा है कि आरोपी लड़के ने करीब डेढ़ महीने पहले पुलिस कंट्रोल रूम में फोन किया और दावा किया कि स्कूल प्रबंधन ने एक बच्चे को कैद कर रखा है, जिसकी हत्या हो सकती है। जब पुलिस टीम वहां पहुंची तो वह कॉल फर्जी थी।

तब पुलिस ने उसे चेतावनी देकर छोड़ दिया था और स्कूल स्टाफ ने भी फटकार लगाई थी। कथित तौर आरोपी ने पुलिस से बताया है कि इस अपमान का बदला लेने के लिए उसने दीपू की हत्या की।

हालांकि पुलिस कमिश्नर जतिंदर सिंह औलख ने इन सब चीजों से इनकार किया है। उन्होंने कहा कि इस मामले में और आगे जांच करने की जरुरत है। सूत्रों के अनुसार लड़के को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है ।

www.naqeebnews.com

# Student

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *