बंगलादेश में सख्त लॉकडाउन शुरू

ढाका 23 जुलाई : बंगलादेश में कोराेना महामारी के प्रसार को रोकने के लिए शुक्रवार सुबह आठ बजे से सख्त ‘लॉकडाउन’ शुरू हो गया जो पांच अगस्त की रात 12 बजे तक लागू रहेगा।

बंगलादेश में सख्त लॉकडाउन शुरू

लोक प्रशासन मंत्री फरहाद हुसैन ने गुरुवार को मीडिया से कहा कि लॉकडाउन में ढील नहीं दी जायेगी। पिछली बार की तुलना में यह लॉकडाउन अधिक सख्त होगा। प्रतिबंधों का पालन सुनिश्चित करने के लिए पुलिस, बीजीबी और सेना के जवान तैनात रहेंगे। कार्यालय, अदालत, वस्त्र कारखाने और निर्यात से सबंधित सब कुछ बंद रहेगा।

इससे पहले 13 जुलाई को कैबिनेट डिविजन ने परिपत्र जारी कर ईद से पहले कारोबार करने और देश की सामाजिक-आर्थिक स्थिति और आर्थिक गतिविधियों को सामान्य रखने के हित में 14 जुलाई की मध्यरात्रि से 23 जुलाई की सुबह आठ बजे तक सभी प्रतिबंधों में ढील दी थी।

अधिसूचना के मुताबिक 23 जुलाई को सुबह आठ बजे से पांच अगस्त को दोपहर 12 बजे तक नये प्रतिबंध भी लगाये गये हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *