शेयर बाजार पहुंचा सर्वकालिक रिकार्ड स्तर पर

मुंबई 17 सितंबर : चौतरफा लिवाली के बल पर शेयर बाजार 60 हजार अंक की ओर बढ़ते हुये अब तक के सर्वकालिक रिकार्ड स्तर पर पहुंच गया। लिवाली के बल पर सेंसेक्स 59737.32 अंक के उच्चतम स्तर और निफ्टी 17792.995 अंक के रिकार्ड स्तर पर पहुंच गया।

शेयर बाजार पहुंचा सर्वकालिक रिकार्ड स्तर पर

बीएसई का 30 शेयरों वाला संवदे सूचकांक सेसेंक्स 268 अंकों की बढ़त के साथ 59409.98 अंक पर खुला। इसके बाद लिवाली का रूख बना रहा जिससे यह दोपहर से पहले ही 60 हजार अंक की ओर लपकते हुये 59737.32 अंक पर पहुंच गया। हालांकि अभी यह 134.94 अंकों की बढ़त के साथ 59276.10 अंक पर कारोबार कर रहा है।

एनएसई का निफ्टी 20 अंकों की गिरावट के साथ 17709.65 अंक पर खुला लेकिन इसके बाद शुरू हुयी लिवाली के बल पर 17792.95 अंक के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया। हालांकि अभी यह 11.65 अंकों की बढ़त के साथ 17641.15 अंक पर कारोबार कर रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *