मरीज के पेट से निकला स्टील का गिलास

लखनऊ। कानपुर के रामा हॉस्पिटल में पेट के ऑपरेशन का हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक बुजुर्ग के पेट का ऑपरेशन कर डॉक्टरों ने स्टील का गिलास बाहर निकाला।

डॉक्टरों ने चीरा लगाकर पेट में फंसा स्टील का गिलास निकाला। दो घंटे चले आपरेशन के बाद बुधवार को मरीज की अस्पताल से छुट्टी कर दी गई। आपरेशन करने वाले रामा हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर के सीनियर सर्जन डॉ. दिनेश कुमार ने दुर्लभ आपरेशन होने का दावा किया।

बताया कि वे इसे मेडिकल मैग्जीन में प्रकाशित होने के लिए भेजेंगे। दिबियापुर (औरैया) निवासी रामदीन (62) तिर्वा, कन्नौज मेडिकल कालेज में गार्ड है।

डॉ. दिनेश ने मरीज की ली गई हिस्ट्री का हवाला देकर बताया कि 10 दिन पहले बदमाशों ने रामदीन को पीटकर बेहोश करने के बाद लूटा और उसके गुदा द्वार में स्टील का गिलास तली की तरफ से ठूंस दिया था, जो उसके पेट में पहुंच गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *