प्रदेश सरकार ने कर्मचारियों और पेंशनरों को दिया तोहफा, 4 फीसदी बढ़ाया महंगाई भत्ता

मंहगाई भत्ते में 4 फीसदी की बढ़ोतरी का ऐलान करते हुए प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार अपने कर्मचारियों व पेंशनरों को बड़ा उपहार देने का फैसला किया है।

प्रदेश सरकार ने कर्मचारियों और पेंशनरों को दिया तोहफा, 4 फीसदी बढ़ाया महंगाई भत्ता

सोमवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने डीए व डीआर वृद्धि के फैसले पर मुहर लगा दी है। इस महंगाई भत्ते का लाभ कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को पहली जनवरी 2023 से जोड़कर दिया जायेगा। इस बढ़ोत्तरी के बाद कर्मचारियों और पेंशनरों का डीए व डीआर अब 38 से बढ़कर 42 प्रतिशत हो जाएगा।

मुख्यमंत्री ने डीए में वृद्धि के प्रस्ताव को मंजूरी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ट्वीट के ज़रिये दी है। अपने ट्वीट में उन्होंने लिखा- ‘उत्तर प्रदेश सरकार में सेवारत 16.35 लाख राज्य कर्मचारियों एवं 11 लाख पेंशनरों के व्यापक हित में, प्रदेश सरकार द्वारा 01 जनवरी, 2023 से देय महंगाई भत्ता एवं महंगाई राहत की दर में 4 फीसदी वृद्धि करते हुए इसे 38 फीसदी से बढ़ाकर 42 फीसदी करने का निर्णय लिया गया है।’

बताते चलें कि महंगाई सूचकांक के आधार पर केंद्र सरकार वर्ष में दो बार अपने कर्मियों के महंगाई भत्ता (DA) और पेंशनरों की महंगाई राहत (DR) में बढ़ोत्तरी करती है। इससे पूर्व केंद्र सरकार की ओर से 24 मार्च को महंगाई भत्ता बढ़ाने की घोषणा की गई थी। यह उत्तर प्रदेश में लागू नहीं हुआ था मगर अब मुख्यमंत्री ने महंगाई भत्ता बढ़ाने को मंजूरी दे दी है।

केंद्र सरकार द्वारा साल में दो बार होने वाली बढ़ोत्तरी में पहली एक जनवरी और दूसरी एक जुलाई से लागू होती है। केंद्र की तर्ज पर ही राज्य सरकारें भी महंगाई भत्ते में बढ़ोत्तरी करती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *