भारतीय स्टेट बैंक में ऑफिसर पदों की वैकेंसी

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की ओर से स्पेशलिस्ट कैडेर ऑफिसर पदों के लिए भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तारीख 28 अप्रैल है।

भारतीय स्टेट बैंक में ऑफिसर पदों की वैकेंसी

बैंक ऑफ इंडिया की इस भर्ती अभियान के तहत स्पेशलिस्ट कैडेर ऑफिसर पदों के कुल 8 खाली पद भरे जाएंगे। इनमें मैनेजर (परफॉर्मेंस, प्लानिंग और रिव्यू) के 02 पद, एडवाइजर (फ्रॉड रिस्क) के 04 पद और सीनियर एग्जीक्यूटिव (इकोनॉमिस्ट) के 02 पद शामिल हैं।

जनरल, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क और सूचना शुल्क 750 रुपये है जो गैर वापसी योग्य है। अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और पीडब्ल्यूडी उम्मीदवारों हेतु आवेदन शुल्क नहीं लगेगा।

इस पदों के लिए आयु सीमा इस प्रकार है –

सलाहकार (फ्रॉड रिस्क) – 63 वर्ष से कम

वरिष्ठ कार्यकारी (अर्थशास्त्री)- 32 वर्ष

प्रबंधक (प्रदर्शन योजना और समीक्षा)- 25 वर्ष से अधिकतम 35 वर्ष

सीनियर एग्जीक्यूटिव (अर्थशास्त्री) के पद के अतिरिक्त अन्य पदों पर योग्य उम्मीदवारों का चयन शॉर्टलिस्टिंग और इंटरव्यू के आधार पर किया जायेगा जबकि वरिष्ठ कार्यकारी (अर्थशास्त्री) पद के लिए चयन शॉर्टलिस्टिंग एवं सह बातचीत के आधार पर होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *