स्टार फुटबॉलर मेसी ने रोनाल्डो का एक रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास

बार्सिलोना के दमदार फुटबॉलर मेसी ने अपने करियर गोल की बदौलत उस रिकॉर्ड की बराबरी कर डाली जिसे पुर्तगाली स्टार क्रिस्टियानो रोनाल्डो पहले ही हासिल कर चुकेथे।

स्टार फुटबॉलर मेसी ने रोनाल्डो का एक रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास

वहीँ सबसे कम मैचों में इस उपलब्धि को हासिल करने के मामले में मेसी ने रोनाल्डों को शिकस्त दे दी है। रोनाल्डो ने 1,179 आधिकारिक मैचों में 850 गोल किए, जबकि मेसी ने यह आंकड़ा 1,081 आधिकारिक मुकाबलों पूरा किया।

लियोनेल मेसी ने इंटर मियामी के लिए मेजर लीग फुटबॉल में शानदार प्रदर्शन किया है। उन्होंने 2024 सीजन का समापन 19 मैचों में 20 गोल और 16 असिस्ट के साथ किया।


मेसी ने रोनाल्डों को शिकस्त गेम संख्या में शिकस्त दी है। रोनाल्डो ने 1179 आधिकारिक मैचों में 850 गोल किए, जबकि मेसी ने यह आंकड़ा 1081 आधिकारिक मुकाबलों पूरा किया।


अटलांटा यूनाइटेड के खिलाफ अपने हालिया मुकाबले में अर्जेंटीना के फुटबॉल स्टार ने टीम के लिए एक गोल किया। हालाँकि यह गोल इंटर मियामी की 2-3 से हार को रोकने के लिए नाकाफी रहा। नतीजे में इंटर मियामी को एमएलएस कप प्लेऑफ से बाहर कर दिया गया।

गौरतलब है कि एक पुरस्कार समारोह के दौरान रोनाल्डो ने टिप्पणी की थी कि वह अपने करियर में एक हज़ार गोल करने का लक्ष्य रखेंगे। पुर्तगाली फ़ुटबॉल महासंघ में एक कार्यक्रम में उन्होंने कहा- ‘अगर मैं एक हज़ार गोल कर लेता हूं, तो बढ़िया, लेकिन अगर मैं ऐसा नहीं भी कर पाता, तो भी मैं इतिहास में सबसे ज़्यादा आधिकारिक गोल करने वाला खिलाड़ी हूं।

बताते चलें कि बाएं पैर का प्रयोग करने वाले अर्जेंटीना के इस खिलाड़ी ने 8 बार फीफा विश्व के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का पुरस्कार भी जीता है। जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी के पास 5 ऐसे पुरस्कार हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *