बाल-बाल बचे राहुल-अखिलेश, रैली के लिए तैयार किया गया मंच गिरा

इलाहाबाद : इलाहाबाद में आज अखिलेश-राहुल का मंच गिर गया. चौथे दौर के प्रचार के आखिरी दिन रोड शो के बाद दोनों नेता मंच साझा करने वाले थे, लेकिन राहत की बात ये रही कि जिस वक्त मंच गिरा, उस वक्त वो वहां नहीं थे. Stage

Stage

अखिलेश यादव और राहुल गांधी ने मंगलवार को इलाहाबाद में रोड शो निकाला. इस रोड शो के बाद और एक रैली में शामिल होने वाले थे.

हालांकि मंच गिरने के बाद अखिलेश और राहुल वहां नहीं पहुंचे.

बताया जाता है कि मंच गिरने से किसी को गंभीर चोट नहीं आई है. भीड़ ज्यादा हो जाने से मंच गिर गया. 

मंगलवार को यूपी में चौथे दौर के चुनाव के लिए प्रचार का आखिरी दिन था. प्रचार के आखिरी दिन इलाहाबाद में पार्टियों ने जमकर शक्ति प्रदर्शन दिखाया. राहुल-अखिलेश के अलावा बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने भी रोड शो किया. दोनों ही रोड शो में जमकर भीड़ उमड़ी.

www.naqeebnews.com

# Stage

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *