श्रीनगर : संदिग्ध परिस्थिति में मिलाआतंकवादी का शव

श्रीनगर 14 जून : जम्मू-कश्मीर की ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर के बाहरी क्षेत्र में अल-बद्र के एक सक्रिय आतंकवादी का शव मिला है।

श्रीनगर : संदिग्ध परिस्थिति में मिलाआतंकवादी का शव

आधिकारिक सूत्रों ने सोमवार को बताया कि आतंकवादी का शव रविवार को देर रात मिला। सूत्रों के मुताबिक कुछ लोगों ने रविवार देर रात सड़क किनारे एक लाश देखी। तत्काल इसकी जानकारी पुलिस को दी गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस दल मौके पर पहुंचा तथा शव को पहचान के लिए अपने साथ लेकर चला गया।

सूत्रों ने बताया कि बाद में मृतक की पहचान अल-बद्र आतंकवादी संगठन के सक्रिय आतंकवादी शोपियां के हैदर गुंड जैनपोरा निवासी आमीर अहमद मलिक (23) के तौर पर हुयी। सूत्रों ने बताया कि मलिक सी श्रेणी का आतंकवादी था तथा नवंबर 2020 में आतंकवादी संगठन में शामिल हुआ था।

पुलिस ने इस सिलसिले में मामला दर्ज कर लिया है तथा उसकी मौत की वजहों की जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *