नई दिल्ली। अगर आपको भी तीखा पसंद है और आप आए दिन कभी गोल गप्पे तो कभी किसी और चीज में तेज मिर्ची खाने की शर्त लगाते रहते हैं, तो यह खबर जरूर पढ़ें। तीखा खाना कितना खतरनाक हो सकता है इस खबर को पढ़कर आप खुद ही समझ जाएंगे। अमरीका के एक 47 साल के व्यक्ति ने मिर्ची खाने की शर्त लगाई और उसके गले में एक इंच का छेद हो गया। spiciest chilli

शर्त के अनुसार इस व्यक्ति को मिर्ची से भरा बर्गर खाना था। बर्गर की टिक्की भूत झोलकिया मिर्ची से बनी थी। जैसे ही उसने पूरा बर्गर खाया, थोड़ी देर में उसे उल्टी होने लगी। वो बेचैन होने लगा। उसके पेट में तेज दर्द हो रहा था। उल्टी एक बार शुरू हुई तो रुकने का नाम ही नहीं ले रही थी।
इसकी वजह से उसके गले पर इतना तेज प्रेशर पड़ा कि गले में छेद हो गया। उसे तुरंत अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां डॉक्टर्स ने बताया कि उसके गले में ढाई सेंटीमीटर का छेद हो गया है। डॉक्टरों के मुताबिक उसके फूड पाइप में एक इंच का छेद हो गया। 14 दिनों तक उसका इलाज चला। तब जाकर उसकी जान बच सकी।
आपको बता दें कि भूत झोलकिया नाम की मिर्च दुनिया की सबसे तीखी मिर्च है। इसे घोस्ट चिली के नाम से भी जाना जाता है। इसे दुनिया की सबसे ज्वलनशील मिर्च माना जाता है। इसी वजह से इसे 2007 में गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज किया गया। इस मिर्च का इस्तेमाल हैंड ग्रेनेड में होता है।
# spiciest chili
