जिया खान मामले में सीबीआई की विशेष अदालत कल सुनाएगी अंतिम फैसला

बॉलीवुड अभिनेत्री जिया खान दस बरस पहले 3 जून 2013 को अपने फ्लैट पर मृत पाई गई थीं। इसे आत्महत्या का मामला करार दिया गया था। पड़ताल के बाद जिया के घर से छह पन्नों का एक सुसाइड नोट मिला था, जिसे कथित तौर पर जिया खान खान द्वारा लिखित बताया गया था।

जिया खान मामले में सीबीआई की विशेष अदालत कल सुनाएगी अंतिम फैसला

नॉट से मिली जानकारी के मुताबिक़ जिया के बॉयफ्रेंड सूरज पंचोली पर अभिनेत्री को हत्या के लिए उकसाने का आरोप लगा था। इस मामले में 20 अप्रैल को सीबीआई के विशेष जज एएस सैयद ने दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद फैसला अगली सुनवाई तक के लिए सुरक्षित रखा था। जिया खान मामले में 28 अप्रैल यानी कल सुबह 10.30 बजे सीबीआई की विशेष अदालत अपना फैसला सुनाएगी।

अभिनेत्री जिया की मां राबिया खान ने भी इस मामले में सूरज पंचोली पर आरोप लगाया था। सूरज पंचोली को 10 जून 2013 को गिरफ्तार करने के बाद दो सप्ताह से ज्यादा हिरासत में रखा गया और उसके बाद उनको जमानत पर रिहा कर दिया गया था। इसके बाद बंबई हाईकोर्ट ने पिछले साल इस मामले की नए सिरे से जांच की मांग वाली उनकी याचिका खारिज कर दी थी।

जुलाई 2014 में यह केस सीबीआई को ट्रांसफर कर दिया गया। जिया की मां ने यह भी कहा था कि ये हत्या नहीं बल्कि आत्महत्या है। जिया खान की मां ने सीबीआई अदालत में बयान दिया था कि सूरज जिया के साथ फिजिकल और मौखिक दुर्व्यवहार करता था।

बॉलीवुड में फिल्म निशब्द से अपने करियर की शुरुआत करने वाली एक्ट्रेस जिया खान को गुजरे 10 साल हो गए हैं। इस मामले पर 10 साल बाद कल 28 अप्रैल को सुबह 10.30 बजे सीबीआई की विशेष अदालत अपना फैसला सुनाने वाली है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *