दक्षिण अफ्रीका 2027 महिला विश्व कप फुटबॉल की मेजबानी करने को राज़ी नहीं

साऊथ अफ्रीका फुटबॉल एसोसिएशन ने 2027 में आयोजित होने वाली महिला विश्व कप की मेजबानी की अपनी दावेदारी वापस लेने का फैसला किया है। ये देश अब 2031 टूर्नामेंट की मेजबानी के लिए अपना ध्यान केंद्रित करना चाहता है।

दक्षिण अफ्रीका 2027 महिला विश्व कप फुटबॉल की मेजबानी करने को राज़ी नहीं

फीफा महिला विश्व कप बोली की अध्यक्ष टुमी डलामिनी ने साऊथ अफ्रीका की 2027 की मेज़बानी के हवाले से कहा है कि 2027 फीफा महिला विश्व कप के लिए दक्षिण अफ्रीकी बोली का नेतृत्व करना एक बड़ा सम्मान और विशेषाधिकार रहा है।

आगे उन्होंने कहा कि एसएएफए के सीईओ लिडिया मोनीपाओ के अनुसार उन्हें प्रतीत हो रहा है कि 2031 फीफा महिला विश्व कप के लिए जल्दबाजी में प्रस्तुति देने के बजाय यह सुनिश्चित करना बेहतर होगा कि हम अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करें।

इस विवाद के चलते महिला विश्व कप का आवंटन अभी तक नहीं किया गया है। वर्ल्डकप फुटबॉल टूर्नामेंट प्रत्येक चार साल पर होता है। वर्ष 2026, 2030 तथा 2034 के मेल टूर्नामेंट के मेजबानों की घोषणा पहले ही की जा चुकी है।

अगले खेलों यानी 2026 के लिए कनाडा, मैक्सिको और संयुक्त राज्य अमेरिका, वर्ष 2030 के लिए मोरक्को, पुर्तगाल, स्पेन, अर्जेंटीना, उरुग्वे और पराग्वे, जबकि 2034 के लिए सऊदी अरब के नाम पहले से ही तय किये जा चुके हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *