सौरभ गांगुली का एटीके मोहन बागान के निदेशक पद से इस्तीफ़ा

कोलकाता, 28 अक्टूबर: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के अध्यक्ष सौरभ गांगुली ने बुधवार को एटीके मोहन बागान के निदेशक पद से इस्तीफ़ा दे दिया है।

सौरभ गांगुली का एटीके मोहन बागान के निदेशक पद से इस्तीफ़ा

आईएसएल टीम बागान का स्वामित्व रखने वाले आरपीएसजी ग्रुप के आईपीएल की लखनऊ टीम खरीदने के दो दिन बाद क्रिकबज से इस बात की पुष्टि की कि संभावित हितों के टकराव से बचने के लिए उन्होंने निदेशक पद से इस्तीफ़ा दे दिया है

आरपीएसजी ग्रुप के लखनऊ टीम खरीदने के बाद मीडिया में खबरें आयी थीं कि बीसीसीआई अध्यक्ष और कंपनी के निदेशक के तौर पर हितों के टकराव की सम्भावना बनती है जिसे देखते हुए गांगुली ने कंपनी के निदेशक पद से इस्तीफ़ा दे दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *