ज़रूरतमंदों के लिए रोज़गार की फ़िक्र में हैं सोनू सूद

मुंबई, अभिनेता सोनू सूद ने जरूरतमंदों के लिए एक नई मुहिम शुरू की है, जिसके तहत वह गरीबों को रोजगार दिलाएंगे।

ज़रूरतमंदों के लिए रोज़गार की फ़िक्र में हैं सोनू सूद

सोनू सूद ने पिछले वर्ष कोरोना महामारी के दौरान हुये लॉकडाउन में प्रवासी मजदूरों और जरूरतमंदों की मदद की थी। सोनू एक बार फिर से गरीबों की मदद करने के लिए आगे आए हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर शेयर की है। इसमें लिखा, “लॉकडाउन हो या न हो, आपके रोजगार की चिंता मुझ पर छोड़ दीजिए।”

सोनू ने तस्वीर शेयर करते हुए अपने ट्वीट में लिखा, “कोशिश जरूर करूंगा।” साोनू सूद ने साथ ही एक हेल्पलाइन नंबर भी शेयर किया हैं और एप भी लॉन्च किया है। इसकी मदद से कोई भी शख्स नौकरी पा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *