Skip to content
Sunday, April 26, 2026
  • Important Links
  • Advertise with Us
  • Contact Us
  • Share Your News
Naqeeb News

Naqeeb News

  • होम
  • ताज़ा ख़बर
    • राज्य
    • देश
    • विदेश
  • मुस्लिम जगत
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राष्ट्रीय
  • कारोबार
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • हॉलीवुड
  • खेल
    • अन्य
    • क्रिकेट
  • मल्टीमीडिया
    • टेक्नालॉजी
    • ट्रेंड
  • अन्य
    • खाना खज़ाना
    • प्रदेश
    • ऑटोमोबाइल
    • अपराध जगत
    • ज़रा हट कर
  • हेल्थ
  • اردو
    • قومی
    • دنیا
    • ریاستوں سے
    • کھیل کود
    • کاروبار
    • تفریح
    • عالم اسلام/ دیگر
    • کاروبار
    • کھانا خزانہ
  • English
    • Articles
    • Stories
    • Others
Naqeeb News

Naqeeb News

  • होम
  • ताज़ा ख़बर
    • राज्य
    • देश
    • विदेश
  • मुस्लिम जगत
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राष्ट्रीय
  • कारोबार
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • हॉलीवुड
  • खेल
    • अन्य
    • क्रिकेट
  • मल्टीमीडिया
    • टेक्नालॉजी
    • ट्रेंड
  • अन्य
    • खाना खज़ाना
    • प्रदेश
    • ऑटोमोबाइल
    • अपराध जगत
    • ज़रा हट कर
  • हेल्थ
  • اردو
    • قومی
    • دنیا
    • ریاستوں سے
    • کھیل کود
    • کاروبار
    • تفریح
    • عالم اسلام/ دیگر
    • کاروبار
    • کھانا خزانہ
  • English
    • Articles
    • Stories
    • Others
  • Home
  • Slider
  • अभिजीत के समर्थन में उतरे सिंगर सोनू निगम ने छोड़ा ट्विटर
  • Marquee
  • Scrolling Box

अभिजीत के समर्थन में उतरे सिंगर सोनू निगम ने छोड़ा ट्विटर

AuthorMay 24, 201701 mins

abhijeet-sonu_नई दिल्‍ली: अभिजीत भट्टाचार्य का ट्विटर अकाउंट मंगलवार को ट्विटर ने सस्‍पेंड कर दिया गया और अब उनके समर्थन में उतरे सिंगर सोनू निगम ने भी अपना ट्विटर अकांउट डिलीट करने का एलान कर दिया है. दरअसल अभिजीत ने जेएनयू छात्रसंघ की नेता शेहला राशिद और लेखिका अरुंध‍ती रॉय पर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी, जिसके बाद उनका ट्विटर अकाउंट मंगलवार को ट्विटर इंडिया ने सस्‍पेंड कर दिया. ऐसे में अजान पर लिखे गए ट्वीट्स को लेकर विवादों में आए सोनू निगम ने अभिजीत के समर्थन के लिए नया तरीका अपनाया है. सोनू निगम ने 25 ट्वीट्स की एक सीरीज कर इस मुद्दे पर अभिजीत का साथ दिया और इसे एकतरफा हरकत कहते हुए अभिजीत के समर्थन में अपना ट्विटर अकाउंट डिलीट करने का एलान कर दिया है.
सोनू निगम ने बुधवार सुबह ट्व‍ीट कर कहा, ‘क्या वाकई उन्होंने अभिजीत का अकाउंट सस्पेंड कर दिया? क्यों? ऐसी हालत में इससे भी बदतर गाली-गलौच, धमकियों और कट्टरवाद के लिए 90 फीसदी ट्विटर अकाउंट बंद होने चाहिए.’
इसके बाद सोनू निगम ने एक दो नहीं बल्‍िक कई ट्वीट्स की लाइन लगा दी और अभिजीत भट्टाचार्य के समर्थन में उतर गए. सोनू निगम ने अपने ट्वीट्स में कहा कि अभिजीत दा की भाषा गलत हो सकती है लेकिन क्‍या शेहला का बीजेपी का सेक्‍स रैकेट से जोड़ना उसके समर्थकों को उकसाने के लिए काफी नहीं था? सोनू ने अगले ट्वीट में लिखा, ‘अगर उनका अकाउंट डिलीट हो सकता है तो उनका (शेहला का) क्‍यों नहीं? और उन सब बेवकूफों का क्‍यों नहीं जो हर मौके पर मां और बहनों को गालियां देते हैं.’ सोनू निगम ने लिखा, ‘ एक महिला गौतम गंभीर की फोटो आर्मी जीप के आगे लगा कर दिखा सकती है और परेश रावल को यही किसी और के साथ करने के लिए कहने पर आलोचना झेलनी पड़ रही है.’
सोनू निगम ने अपने ट्वीट्स की पूरी सीरीज में अपने पक्ष को पूरी तरह साफ करने की कोशिश करते हुए कहा है, ‘संतुलन कहा है? यह सब पूरी तरह एक तरफा क्‍यों है? ट्विटर पर हर कोई इतना नाराज क्‍यों है? क्‍यों किसी भी मुद्दे पर एक समझदारी भरा विमर्श नहीं हो सकता?’
इसके साथ ही सोनू निगम ने अपने ट्विटर से जाने का भी एलान कर दिया. सोनू ने ट्वीट कर कहा, ‘मैं आज इस एकतरफा व्‍यवहार के विरोध में ट्विटर छोड़ रहा हूं. हर तार्किक, समझदार देशभक्‍त और मानवतावादी को ऐसा ही करना चाहिए.’ अपने अगले ट्वीट में सोनू ने लिखा, ‘मैं न राइट विंग से हूं न लेफ्ट विंग से. मैं हर किसी के विचारों की इज्‍जत करता हूं पर मुझे लगता है यहां आप सब कहीं से ही हैं.’

 

 

http://www.naqeebnews.com

Tagged: account sonu twitter

Post navigation

Previous: शीना मर्डर मिस्ट्री की जांच कर रहे पुलिस इंस्पेक्टर की पत्नी की हत्या, बेटा गायब
Next: مسلم نوجوانوں کیلئے محکمہ پولیس کے دروازے ہمیشہ کھلے ہیں: پولیس کمشنر پڈسالگیکر

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related News

रोबोट ने टॉप टेबल टेनिस प्लेयर्स को दी शिकस्त

April 25, 2026

माइकल जैक्सन की जिंदगी पर बनी ‘माइकल’ भारत में रिलीज होते ही छा गई

April 25, 2026

देश में प्लास्टिक का प्रयोग घटाने के लिए हर व्यक्ति की भूमिका अहम है

April 25, 2026

नशा मुक्त भारत अभियान ऐप 2.0 का डेवलप वर्जन लॉन्च कर रही है केंद्र सरकार

April 25, 2026April 25, 2026

Advertisement

Copyright 2026 Naqeeb News - All Rights Reserved
Back To Top