रायबरेली से मां ही लड़ेंगी चुनाव: प्रियंका

नई दिल्ली। पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के राजनीति से संन्यास लेने संबंधी अटकलों के बीच उनकी पुत्री प्रियंका वाड्रा ने शनिवार को कहा कि रायबरेली से उनकी मां ही चुनाव लडेंगी। राहुल गांधी के अध्यक्ष पद संभालने के मौके पर यहां कांग्रेस मुख्यालय में आयोजित समारोह के भाग लेने आई वाड्रा ने एक न्यूज चैनल के सवालों पर कहा कि मेरा रायबरेली से चुनाव लडऩे का कोई सवाल ही नहीं उठता।

राहुल के अध्यक्ष बनने पर कांग्रेस में भारी जश्न का माहौल, पटाखों और ढोल की आवाज में डूबा पार्टी मुख्यालय

वहां से मेरी मां ही लड़ेगी। एक अन्य सवाल पर उन्होंने कहा मेरी मां एक बहादुर महिला हैं। उनके साथ रहना मेरे लिए गौरव की बात है। मैं गत 20 साल से उनकी यात्रा की सहभागी रही हूं। मैं ने देखा है कि उन्होंने कैसे शुरुआत की और किस तरह की कठिनाइयों का सामना किया। राहुल गांधी के अध्यक्ष पद संभालने पर उन्होंने कहा कि उनके सामने कठिन रास्ता है लेकिन इस पर आगे बढऩे में सक्षम है।

 

सोनिया गांधी ने कल ही अपने बारे में कहा था कि अब उनकी भूमिका ‘रिटायर’ होने की है। इस पर ऐसी अटकलें लगी हैं कि वह सक्रिय राजनीति से संन्यास ले सकती है। कांग्रेस ने तुरंत इस पर स्पष्ट किया था कि गांधी राजनीति से नहीं बल्कि सिर्फ कांग्रेस अध्यक्ष पद से हट रही है।

 

प्रियंका वाड्रा सोनिया गांधी के लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र रायबरेली और राहुल गांधी के निर्वाचन क्षेत्र अमेठी में चुनाव के दौरान प्रचार करती रहीं हैं लेकिन अन्य क्षेत्रों में उन्होंने पार्टी का प्रचार नहीं किया है। पार्टी कार्यकर्ता और नेता गत कई सालों से मांग करते रहे हैं उन्हें पार्टी में बड़ी जिम्मेदारी दी जाएं। पार्टी की ओर कहा जाता रहा है कि किसी भी भूमिका के बारे में प्रियंका वाड्रा खुद फैसला लेंगी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *