सोनिआ गाँधी ने मोदी की निंदा की

यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी ने मोदी सरकार पर शनिवार को बड़ा हमला बोला। कांग्रेस महाधिवेशन में केन्द्र सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि अन्याय के खिलाफ कांग्रेस पार्टी खड़ी हुई है और चुनौतियां का मिलकर मुकाबला करेंगे।

 

सोनिया ने कहा कि जो नारा दिया गया था कि ना खाऊंगा और ना खाने दूंगा वह नारा एक ड्रामा था।

यूपीए अध्यक्ष ने कहा कि हम प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और उनके लोगों की तरफ से किए जा रहे भ्रष्टाचार और फर्जीवाड़े को सबूतों के साथ उजागर कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि पिछले चार वर्षों के दौरान इस अहंकारी सरकार ने कांग्रेस को बर्बाद करने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। लेकिन, कांग्रेस कभी डरी नहीं है और ना ही आगे डरेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *