सोनिया गांधी को 11 दिन बाद अस्पताल से मिली छुट्टी, अब शुरू हुर्इ फीजियोथेरेपी

नई दिल्ली। कांग्रेस के रोड शो के दौरान कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी की तबीयत खराब होने के बाद उन्हें दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती कराया गया था। 11 दिन भर्ती रहने के बाद अब सोनिया गांधी को अब अस्पताल से छुट्टी दी गई है। डॉक्टरों का कहना है कि सोनिया गांधी की हालात अब स्थिर है। उन्हें आराम की सलाह दी गई है और दवाएं लेने के लिए कहा गया है। इसके अलावा आने वाले सप्ताह में वे चैकअप के लिए भी अस्पताल आएंगी। sonia gandhi

सर गंगाराम अस्पताल की ओर से दी गई जानकारी में बताया गया है कि सोनिया गांधी के संक्रमण में काफी सुधार हुआ है। साथ ही अब उन्हें बुखार भी नहीं है। डाक्टर्स के अनुसार दवाइयों का असर हो रहा है। वहीं कंधे के लिए उनकी फीजियोथेरेपी शुरू की गई है।

गौरतलब है कि सोनिया गांधी की वाराणसी में रोड शो के दौरान तबीयत खराब हो गई थी, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। बाद में उन्हें 3 अगस्त को चार्टर्ड विमान से दिल्ली लाया गया और सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती कराया गया। उसी दिन उनके कंधे की सर्जरी की गर्इ थी। अस्पताल की आेर से जारी बयान में बताया गया था कि सोनिया के शरीर में पानी की कमी हो गई थी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *