अलग एंगल से खींची गई तस्वीर को लेकर सोनम कपूर ने मीडिया को लताड़ा

मुंबई: शुक्रवार को अभिनेत्री सोनम कपूर ने अपनी कुछ तस्वीरों को लेकर मीडिया को जमकर लताड़ा. मामला मुंबई के एक कार्यक्रम का है . Sonam

Sonam

जहां 31 साल की इस अभिनेत्री ने एक झालरदार कॉलर वाला जम्प सूट पहना था जिसके बाद उनकी कई तस्वीरें ली गई जिनमें से कुछ अलग एंगल से खींची गई थीं.

इन तस्वीरों के साथ हेडलाइन में यह भी लिखा गया था कि सोनम इस आउटफिट में सहज नहीं थीं.

इस पर सोनम ने ट्विटर का रुख करते हुए लिखा ‘मैं अपने कपड़ों में एकदम सहज थी.

मैंने वहां कुछ जरूरी बातें भी कहीं थीं. लेकिन जाहिर सी बात है आप लोगों के पास रिपोर्ट करने के लिए सिर्फ यही थी.’

इसके अलावा सोनम ने एक और ट्वीट में ऐसी खबरों को बकवास बताते हुए लिखा – ‘फोटोग्राफर्स ने इन तस्वीरों को अलग ही मकसद से खींचा है.

वैसे भी मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता, मुझे अपने शरीर पर फक्र है.’ सोनम कपूर के इस ट्वीट का फिल्म इंडस्ट्री की कुछ और कलाकारों ने भी समर्थन किया.
www.naqeebnews.com

# Sonam

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *