सोनाली बेंद्रे का बड़ा बयान मैं हेर नई मुसीबत से निपटने के लिये तैयार हूँ

न्यूयॉर्क। बॉलीवुड अभिनेत्री सोनाली बेंद्रे को हाल ही में ‘हाई ग्रेड कैंसर’ होने का पता चला था। अपने फैंस से साझा करते हुए उन्होंने पिछले सप्ताह ही अपने कैंसर होने की जानकारी सोशल मीडिया पर साझा दी। अभी उनका न्यूयॉर्क में इलाज जारी है।

 

कैंसर की बीमारी से लड़ाई लड़ रही बॉलीवुड अदाकारा सोनाली बेंद्रे का कहना है कि वह भविष्य में सामने आने वाली मुश्किलों से निपटने के लिए खुद को तैयार कर रही हैं।

सोनाली बेंद्रे ने इंस्टाग्राम पर अपने प्रशंसकों और फिल्म जगत के सदस्यों का उन्हें प्यार एवं सहयोग देने के लिए शुक्रिया अदा किया। सोनाली ने लिखा, ”हर दिन एक नई चुनौती तथा एक नई जीत के साथ आता है और इसलिए मैं हर दिन की चुनौती से हर दिन निपट रही हूं। एक चीज जिसे में लगातार कायम रखने की कोशिश कर रही हूं, वह है साकारात्मक दृष्टिकोण।” उन्होंने आगे लिखा, वास्तव में इससे निपटने का यह मेरा तरीका है। बेंद्रे ने कहा कि वह खुश हैं कि इस मुश्किल समय में अकेली नहीं हैं।

खबरों की मानें तो डॉक्टर्स का कहना है कि सोनाली की लापरवाही के कारण वे कैंसर की आखिरी स्टेज पर पहुंच गई। उनके शरीर में लगातार दर्द होता रहा जिसे वे नजर अंदाज करती रही। यदि वे समय रहते दिखा पाती तो यह इतना नहीं बढ़ता। आपको बता दें कि सोनाली को शरीर में दर्द होता रहा जब यह असहनीय हो गया तब सोनाली ने टेस्ट कराए जिसके बाद उनके कैंसर होने का पता चला।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *