बनारस की गलियों में घूमे मोदी के बड़े भाई, संभाला प्रचार का जिम्मा

वाराणसी : उत्तर प्रदेश में बीजेपी ने अपना प्रचार तेज कर दिया है. पीएम नरेंद्र मोदी की संसदीय सीट वाराणसी पर पार्टी ने पूरी ताकत झोंक दी है. Sombhai

Sombhai

मोदी के बड़े भाई सोमभाई दामोदरदास मोदी बीजेपी ने पार्टी प्रचार के लिए उतारा है.

रविवार को सोमभाई मोदी वाराणसी के कई इलाकों में प्रचार किया. बीजेपी के लिए वोट मांगे.

बता दें कि वाराणसी में आखिरी चरण के तहत 8 मार्च को वोट डाले जाएंगे.

मोदी के बड़े भाई ने मुख्य रूप से वाराणसी की दक्षिणी सीट पर बीजेपी के लिए प्रचार किया.

यहां बीजेपी ने नीलकंठ तिवारी को अपना प्रत्याशी बनाया है. सोमभाई मोदी ने लल्लनपुरा, गोवर्धन, सेक्टर 69 जैसे इलाकों में पदयात्रा निकाली. लोगों से मिले.

केंद्र सरकार के विकास कार्यों की बात की और बीजेपी के लिए वोट मांगा. बताया जा रहा है कि सोमभाई मोदी दो दिन बनारस में रहेंगे.

वे गंगानगर कॉलोनी, कंपनी बाग जैसे इलाकों में भी लोगों से मिल रहे हैं. यहां वे पार्टी के एक कार्यालय का भी उद्घाटन करने वाले हैं.

www.naqeebnews.com

# Sombhai

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *