सर्जिकल स्ट्राइक के दौरान पाक में फंसा महाराष्ट्र का सैनिक घर लौटा

धुले (महाराष्ट्र): भारतीय सेना के जवान चंदूलाल बाबूलाल चव्हाण होली से एक दिन पहले शनिवार को यहां अपने परिवार में लौट आए. रक्षा राज्यमंत्री सुरेश भामरे चव्हाण (22) के गांव बोरविहिर तक उनके साथ गए. चव्हाण का गांव भामरे के संसदीय क्षेत्र में पड़ता है. Soldiers

Soldiers

37 राष्ट्रीय राइफल्स में कार्यरत चव्हाण नियंत्रण रेखा के पार आतंकियों के शिविरों पर भारतीय सेना द्वारा की गई सर्जिकल कार्रवाई के बाद 29 सितंबर, 2016 को लापता हो गए थे.

बाद में पाकिस्तानी सेना ने उन्हें हिरासत में ले लिया था और लंबी बातचीत के बाद 21 जनवरी को उन्हें रिहा कर दिया था.

भामरे ने शनिवार को सैनिक के गांव में कहा, “मुझे बहुत खुशी है कि वह अपने परिवार में लौट आए हैं.”

चव्हाण के भाई और 9वें मराठा रेजीमेंट के सैनिक भूषण, परिवार के सदस्यों, मित्रों और ग्रामीणों ने धुले जिले में पहुंचने के साथ ही चव्हाण का जोरदार स्वागत किया और उसके बाद अपराह्न् में उनके गांव में उनका स्वागत किया गया. प्रफुल्लित भूषण ने गांव में मीडियाकर्मियों से कहा, “अब हम आनंद के साथ होली मनाएंगे.”

www.naqeebnews.com

# Soldiers

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *