सितारों के लिए पैसों की बारिश करते पेड़ की तरह है सोशल मिडिया साइट

स्टार्स के लिए सोशल मीडिया किस नोटों के पेड़ की तरह होता है। ये सेलेब्रिटी सोशल मीडिया के जरिए वे कई ब्रांड्स का प्रमोशन भी करते रहते हैं और इन पोस्ट के लिए वे करोड़ों की कमाई भी करते हैं। Hopper HQ रिपोर्ट्स के मुताबिक़ आप भी जान लें कि आपके फेवरेट स्टार्स इंस्टाग्राम पर स्पॉन्सर्ड पोस्ट के जरिए कितने करोड़ों की कमाई करते हैं।

सोशल मीडिया के जरिए प्रियंका चोपड़ा और विराट कोहली मोटी रकम कमाने वाले नंबर वन और टू भारतीय हैं। प्रियंका चोपड़ा ब्रांड प्रमोशन के लिए एक पोस्ट के लिए 1.80 करोड़ तक चार्ज करती हैं। फोर्ब्स ने प्रियंका को सबसे रईस इंस्टाग्रामर माना है।

इंस्टाग्राम रिच लिस्ट में सिर्फ 2 ही इंडियन सेलेब्स शामिल हैं जैसे प्रियंका और विराट कोहली। इंस्टाग्राम पर विराट के 94.6 मिलियन फॉलोअर्स हैं और यही वजह है कि विराट से स्पॉन्सर्ड पोस्ट कराने के लिए उन्हें 1.35 करोड़ फीस दी जाती है।

आलिया के इंस्टाग्राम पर 42 मिलियन फॉलोअर्स हैं और वह अपने एक पोस्ट के लिए 1 करोड़ रुपये चार्ज करती हैं। आलिया बॉलीवुड की सबसे ज्यादा पेड एक्ट्रेसेस में शुमार की जाती हैं।

इंडस्ट्री के सबसे ज्यादा पेड स्टार्स में बादशाह यानी शाहरुख खान की गिनती होती है और इनके इंस्टाग्राम पर 24.1 मिलियन फॉलोअर्स हैं। शाहरुख अपने पोस्ट के जरिए 80 लाख से 1 करोड़ तक चार्ज करते हैं।

सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा एक्टिव रहने वाले अमिताभ बच्चन के इंस्टाग्राम पर 24.8 मिलियन फॉलोअर्स हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक अमिताभ अपने एक पोस्ट के जरिए 40-50 लाख की राशि चार्ज करते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *