जपान में हिमपात,मृतकों की संख्या 10 हुई

टोक्यो 12 जनवरी जापान में कुछ दिनों से हो रहे हिमपात के कारण मरने वालों की संख्या 10 हो गयी है जबकि 300 से अधिक लोग घायल हुए हैं।
एनएचए प्रसारक ने मंगलवार को अपनी रिपोर्ट में यह जानकारी दी।


रिपोर्ट के मुताबिक जापान के उत्तरी और पश्चिमी क्षेत्रों में हिमपात के कारण यातायात पर बुरी तरह से असर पड़ा है। बहुत सी उड़ानें रद्द कर दी गयी है वहीं ट्रेन सेवाएं प्रभावित हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *