14 KM पैदल चलकर सिद्धि विनायक पहुंचीं स्मृति ईरानी

उत्तर प्रदेश की अमेठी सीट से कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को 55 हजार से ज्यादा वोटों से हराने वालीं मोदी कैबिनेट की मंत्री स्मृति ईरानी का उत्साह सातवें आसमान पर है। स्मृति भरी गर्मी में 14 किलोमीटर पैदल चलकर सिद्धि विनायक के मंदिर पहुंच गईं। उनके साथ टीवी धारावाहिकों की निर्माता एकता कपूर भी थीं।

एकता कपूर ने फोटो शेयर करते हुए ट्‍वीट किया कि 14 किमी सिद्धि विनायक की यात्रा के बाद का ग्लो। दरअसल, चुनाव जीतने के बाद स्मृति की यह पैदल यात्रा भगवान गणेश के प्रति धन्यवाद यात्रा थी। एकता के ट्‍वीट पर कमेंट करते हुए स्मृति ने लिखा कि यह भगवान की इच्छा थी, भगवान दयालु हैं।

 

बाद में ट्‍विटर पर लोगों ने भी खूब कमेंट किए। राजीव कुमार ने लिखा- आदरणीय श्रीमती स्मृति जुबिन ईरानी जी, ने अबकी बार अमेठी में इतनी मेहनत की उसका परिणाम कांग्रेस का 15 साल का इतिहास बदल दिया। जनता का आभार। भूपेन्द्र सिंह ने लिखा- क्योंकि ‘स्मृति’ भी कभी ‘तुलसी’ थी। प्रतीक वर्मा ने लिखा- एकता जी पैदल गई थीं क्या, ग्लो तो अच्छा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *