एसपी सरकार बलात्कारियों की रक्षक: स्मृति इरानी

इलाहाबाद : समाजवादी पार्टी को ‘बलात्कारियों की रक्षक’ बताते हुए केंद्रीय मंत्री स्मृति इरानी ने शनिवार को कहा कि इनका 5 साल का शासनकाल सिर्फ महिलाओं के खिलाफ अपराधों के लिए जाना जाएगा। Smriti irani

Smriti irani

अखिलेश के मंत्री गायत्री प्रजापति के खिलाफ एक महिला के गैंगरेप और उसकी नाबालिग बेटी के साथ रेप की कोशिश करने के मामले में दर्ज हुई FIR का हवाला देते हुए उन्होंने एसपी पर हमला किया।

इलाहाबाद में एक के बाद एक कई रैलियों में स्मृति ने कहा, ‘यह शर्मनाक है कि मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की कैबिनेट में गायत्री प्रजापति जैसे लोग थे, जो रेप के आरोपी हैं।

मंत्री के खिलाफ FIR दर्ज कराने के लिए कोर्ट को दखल देना पड़ा, जिससे साबित होता है कि एसपी रेपिस्टों की रक्षक है। हैरानी की बात नहीं है कि इनके राज में यूपी में महिलाएं कभी सुरक्षित महसूस नहीं कर सकतीं।’ गौरतलब है कि शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट ने गायत्री प्रजापति के खिलाफ केस दर्ज करने का आदेश दिया था।

बीजेपी की पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष स्मृति ने कहा, ‘एसपी का 5 साल का शासन सिर्फ महिलाओं के खिलाफ अपराध, जमीन कब्जे और गुंडों को खुली छूट के लिए जाना जाएगा।’

उन्होंने कांग्रेस और एसपी के हाथ मिलाने पर भी तंज कसा कि वोटर इनके ‘अवसरवादी गठबंधन’ को सबक सिखाएंगे। स्मृति ने कहा, ‘कांग्रेस पूरे देश से खत्म हो रही है।

लोकसभा चुनाव के बाद राज्यों में हुए विधानसभा चुनावों में भी वह साफ हो गई।’ उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस, एसपी और बीएसपी अलग-अलग लड़ें या साथ मिलकर, सत्ता में नहीं आ सकतीं।

www.naqeebnews.com

# Smriti irani

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *