खाओ गंगा की कसम और बताओ यूपी को किसका साथ पसंद है ? : स्मृति इरानी

लखनऊ : उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी के बुरे प्रदर्शन को लेकर केंद्रीय मंत्री स्मृति इरानी ने कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी पर निशाना साधा है। Smriti

Smriti

स्मृति इरानी ने कहा कि मैं कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी से अखिलेश की स्टाइल में पूछना चाहती हैं कि, ‘खाओ गंगा मां की कसम और बताओ यूपी को किसका पसंद है।’

इसके अलावा स्मृति इरानी ने कहा कि उत्तर प्रदेश में कांग्रेस की हार ना केवल राहुल गांधी नाकामयाबी है, बल्कि प्रियंका गांधी भी इसके लिए जिम्मेदार है, क्योंकि वे भी चुनाव प्रचार का हिस्सा थीं।

कांग्रेस के खराब प्रदर्शन पर राहुल गांधी पर चुटकी लेते हुए इरानी ने कहा कि कांग्रेस के उपाध्यक्ष राहुल गांधी को इसके लिए जिम्मेदार ठहराना ‘उनके लिए अन्याय होगा।’

उन्होंने कहा, ‘उनके साथ न्याय होना चाहिए। यह केवल राहुल गांधी हार नहीं है। गुलाम नबी आजाद ने दावा किया था कि प्रियंका भी चुनावी रणनीति का हिस्सा थीं। मैं सोचती हूं कि प्रियंका गांधी की भी हार हुई है। इसलिए यह कहना कि राहुल गांधी की हार हुई है, यह उनके साथ अन्याय होगा।’

जब इरानी से पूछा गया कि क्या वे यूपी के सीएम उम्मीदवार की रेस में शामिल हैं तो उन्होंने कहा कि कयास लगाने की कोई जरूरत नहीं है, पार्टी की संसदीय बोर्ड इस मामले में फैसला करेगी।

उन्होंने कहा कि यूपी में पार्टी की जीत केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार की जीत है। बता दें, केंद्रीय कपड़ा मंत्री इरानी ने साल 2014 के लोकसभा चुनाव में अमेठी से राहुल गांधी के खिलाफ चुनाव लड़ा था, लेकिन वे चुनाव हार गई थीं।

www.naqeebnews.com

# Smriti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *